डुओलिंगो में आपका स्वागत है! आप डुओलिंगो के iOS ऐप, Android ऐप या वेब (मोबाइल या डेस्कटॉप) के ज़रिए सीख सकते हैं।
चाहे आप डुओलिंगो का इस्तेमाल कुछ समय से कर रहे हों या आपने अभी-अभी डुओलिंगो पर सीखना शुरू किया है, आपके मन में यह सवाल अक्सर आता होगा कि डुओलिंगो पर सीखने का और किसी कोर्स को पूरा करने का सबसे सही तरीका क्या है? वैसे तो हम ताज लेवल का इस्तेमाल करते हैं ताकि आप अपने सीखने के तरीके को अपने हिसाब से ढाल सकें लेकिन फिर भी आप में से बहुत से लोग यह सोंच सकते हैं कि इसका सबसे अच्छा तरीका (इंग्लिश में) क्या हो सकता है जैसे कि आपको किसी स्किल का लेवल कब बढ़ाना चाहिए (और ज़्यादा ताज हासिल करने चाहिए) और कब नई स्किल शुरू करनी चाहिए? इसके लिए कोई एक ऐसा तरीका नहीं है जो हर जगह सही साबित हो, क्योंकि हर किसी के लिए भाषा सीखने की अपनी अलग-अलग ज़रूरतें, लक्ष्य और अनुभव हैं। हालाँकि, ऐसा तरीका जिससे आपको सीखने में सफलता मिले, इसके बारे में हमें काफ़ी कुछ पता है।
सभी भाषा कोर्स में मददगार स्किल्स (रंगीने गोले) मिलेंगी। हर स्किल में 5 लेवल होंगे, जो लेवल 0 से शुरू होंगे। इन सभी लेवल में अलग-अलग पाठ होंगे।
आप जैसे-जैसे पाठ पूरे करते जाते हैं, चाहे एक-एक करके पूरा करें या स्किल टेस्ट (चाबी का आइकन) देकर, आपको ताज मिलते हैं। हर स्किल में 5 लेवल होते हैं। स्किल को अच्छी तरह सीखने पर आपको 5 ताज मिलते हैं। अगर आप लेवल 5 पर पहुँचने के बाद भी किसी पिछली स्किल की प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो ‘प्रैक्टिस करें’ पर टैप करके ऐसा कर सकते हैं।
ऐप में अलग-अलग एक्टिविटी पूरी करने पर आपको पॉइंट्स भी मिलेंगे। पॉइंट के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए यह लेख पढ़ें।
मदद चाहिए?
- कुछ स्किल्स में मददगार टिप्स मिलेंगे। टिप्स देखने के लिए स्किल पर टैप करके लाइट बल्ब के आइकन पर टैप करें।
- पाठ पूरे करते समय शब्दों पर आपको डॉट वाली लाइन दिखाई देगी। शब्दों पर टैप करने पर आपको टिप्स दिखाई देंगे। नोट: किसी स्किल को टेस्ट देकर पार करने के लिए टिप्स नहीं मिलेंगे।
- हमारा फ़ोरम देखें! डुओलिंगो की कम्युनिटी में भाषा सीखनेवाले मददगार लोगों की भरमार है जिनसे आप सलाह ले सकते हैं, जिनका अनुभव पाकर अपना उत्साह बढ़ा सकते हैं और अपना लक्ष्य पा सकते हैं!
डुओलिंगो में कई मज़ेदार फ़ीचर्स हैं। डुओलिंगो कहानियाँ पढ़ें (सीमित भाषाओं में उपलब्ध) और हमारा डुओलिंगो पॉडकास्ट सुनें (स्पैनिश और फ़्रेंच में उपलब्ध)।