डुओलिंगो पर सीखने के लिए पॉइंट्स दिए जाते हैं।
आप कई तरीकों से पॉइंट हासिल कर सकते हैं:
- अलग-अलग पाठ = 10 पॉइंट (+मुमकिन बोनस पॉइंट)
- स्किल प्रैक्टिस (जब आप एक स्किल में सभी 5 लेवल पूरे कर लेते हैं!) = 10 पॉइंट*
- प्रैक्टिस (डेस्कटॉप वेब पर प्रैक्टिस करने के लिए बार्बेल आइकन पर दबाएँ। iOS/Android यूज़र दिल के टैब पर दबाकर प्रैक्टिस कर सकते है) = 10 पॉइंट
- टेस्ट देकर स्किल पार करना (किसी स्किल में चाभी आइकन पर दबाकर आगे बढ़ना) = 20 पॉइंट
- पड़ाव क्विज़ = 50 पॉइंट
- प्लेसमेंट टेस्ट = 100 पॉइंट
- डुओलिंगो कहानियाँ (सीमित भाषाओं में उपलब्ध)
ध्यान दें, चूँकि हम नए-नए फ़ीचर्स टेस्ट करते रहते हैं, एक यूज़र का ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव दूसरे से थोड़ा अलग हो सकता है। पॉइंट्स बदलते रहते हैं।
*पहले दिन के पहले प्रैक्टिस सेशन में आपको 10 पॉइंट मिलेंगे। उसके बाद उसी दिन दूसरे सेशन में 5 पॉइंट और तीसरे में 0।
इन स्किल्स में आप मुश्किल अभ्यासों को करके दोगुने पॉइंट्स भी हासिल कर सकते हैं (सिर्फ़ मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)।
पॉइंट हासिल करने के लिए दैनिक लक्ष्य चुनना
डुओलिंगो अकाउंट बनाने के बाद आप एक दैनिक लक्ष्य चुन सकते हैं। भाषा सीखने के लिए एक दैनिक लक्ष्य चुनने से आपका उत्साह बना रहता है। ये लक्ष्य आसान (10 पॉइंट) से ज़बरदस्त (50 पॉइंट) तक हो सकते हैं।
- आसान = 10 पॉइंट
- साधारण = 20 पॉइंट
- गंभीर = 30 पॉइंट
- ज़बरदस्त = 50 पॉइंट
आप अपना लक्ष्य जब चाहें बदल सकते हैं! डेस्कटॉप वेब पर लक्ष्य बदलने के लिए यहाँ क्लिक करें। Android/iOS ऐप पर लक्ष्य बदलने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- प्रोफ़ाइल टैब पर दबाएँ (चेहरे का आइकन)
- सेटिंग पर दबाएँ
- स्क्रॉल करें और 'दैनिक लक्ष्य बदलें' पर दबाएँ
- मनचाहा लक्ष्य चुनने के बाद 'बदलाव करें' पर टैप करें