डुओलिंगो क्या है?

मई 2022 को आख़िरी बार बदलाव किया गया था

डुओलिंगो, भाषा सीखने के लिए बनाया गया दुनिया का सबसे लोकप्रिय ऐप है। डुओलिंगो का मिशन है विश्व की सबसे अच्छी शिक्षा का विकास करना और उसे दुनियाभर में सभी तक पहुँचाना।

डुओलिंगो पर भाषा सीखना मज़ेदार है, और रिसर्च से पता चलता है कि यह वाकई काम करता है! आप छोटे-छोटे पाठों को झटपट पूरा करके पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं और नए लेवल अनलॉक कर सकते हैं और साथ ही असल जिंदगी में कैसे बातचीत की जाती है, यह भी सीख सकते हैं।

भाषा सीखने के ऐप के अलावा, डुओलिंगो ने लैंग्वेज सर्टिफ़िकेशन (भाषा प्रमाणीकरण) का एक किफ़ायती और सुविधाजनक विकल्प Duolingo English Test भी बनाया है जिसे दुनियाभर के हजारों कॉलेज और यूनीवर्सिटी में स्वीकार किया जाता है।

ज़्यादा जानकारी के लिए हमारा परिचय पेज देखें।